सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह – पचम्बा फोर लेन सड़क निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है. जिस कारण जगह – जगह सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. जगह – जगह लोग अपनी – अपनी गाड़ियों को खड़ा कर अपने – अपने काम करने लगते है. इसी के खिलाफ आज नगर निगम ओर यातायात पुलिस के द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया और सड़क पर वाहन की पार्किंग करने वाले वाहन मालिकों का चालान काटा गया. इस अभियान में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक बिपिन टोप्पो और ट्रैफिक इंस्पेक्टर डुगन टोपनो कर रहे थे. इस बाबत नगर प्रबंधक ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के बाद सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क करने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. इसी के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर इस अभियान को गति दी गई. कहा कि फोर लेन सड़क निर्माण होने से जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी. लेकिन इस तरह वाहन खड़ा कर देने से समस्या जस की तस बनी रहेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क के किनारे वाहन पार्क ना करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. बताया कि जल्द ही सड़क के किनारे एक डिमारकेशन किया जाएगा जिसके अंदर बाईक पार्क कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *