अभय कुमार का गिरिडीह झामुमो जिला कार्यालय में स्वागत

झारखंड

गिरिडीह. झारखंड कांग्रेस छात्र संगठन के पूर्व महासचिव अभय कुमार का शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह जिला कार्यालय में स्वागत किया गया. बता दें कि अभय कुमार ने कुछ ही दिन पहले रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी. समिति के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट किया और पार्टी का पट्टा पहनाकर आधिकारिक रूप से पार्टी में उनका अभिनंदन किया. मौके पर महानगर समिति के अध्यक्ष ​राकेश कुमार रॉकी, कोषाध्यक्ष हरिमोहन कंधवे, उपाध्यक्ष ​ब्रजमोहन तुरी, ​झामुमो महानगर समिति के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *