गिरिडीह. स्कॉलर बीएड कॉलेज के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर पर्यटक स्थल पारसनाथ गए. शैक्षणिक भ्रमण में प्रशिक्षुओं ने जमकर आनंद उठाया. पारसनाथ पहाड़ की मनमोहक दृश्य देखकर सभी प्रशिक्षु मन्त्र मुग्ध हो गए. वहां लगे मेले में झूले का आनंद उठाया. कुल मिलाकर प्रशिक्षुओं ने शैक्षणिक भ्रमण के बहाने खूब मस्ती की. इस दौरान स्कॉलर बीएड कॉलेज की डीएलएड प्रभारी डॉ हरदीप कौर ने कहा कि प्रशिक्षुओं को एक बेहतर शिक्षक बनने के साथ-साथ बेहतर नागरिक भी बनने की जरूरत है. इसी कड़ी में स्कॉलर बीएड कॉलेज परिवार की ओर से हर साल डीएलएड के प्रशिक्षुओं को पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाता है. कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सभी को एक-साथ मिलने का अवसर भी मिलता है और प्रशिक्षु अपने सहपाठियों के साथ खुशी के पल को यादगार बनाते हैं. मौके पर कॉलेज के व्याख्यता प्रोफेसर डॉ सुधांशु शेखर, प्रो कौशल कुमार, प्रो रंजीत कुमार सिंह, प्रो स्मिता कुमारी, प्रो सुधांसु शेखर, प्रो डोली कुमारी सहित अजय रजक, मनीष जैन आदि मौजूद थे.
