सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर शहर में निकली भव्य कलश यात्रा ,भक्तिमय हुआ माहौल

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह शहर के आईसीआर रोड़ स्थित श्याम मंदिर में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर आज कुटिया रोड़ स्थित श्याम भक्त मंडल से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से आयोजित इस भागवत कथा को लेकर निकाली गयी इस कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने अपने माथे में कलश लेकर श्याम प्रभु की भक्ति में लीन होकर पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस पहुंचा. इस दौरान पूरे रास्ते में श्याम प्रभु के जयकारों से पुरा शहर गुंजायमान हो उठा. मौक़े पर मुकेश जालान, बांके बिहारी शर्मा, किशन जालान समेत कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *