परसबनी गांव में आज एक मवेशी के कटा हुआ सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई

गिरिडीह

गिरिडीह. सरिया थाना के कुसमडीह पंचायत अंतर्गत परसबनी गांव में आज एक मवेशी के कटा हुआ सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आखिर यह अमानवीय कृत्य किसने और क्यों किया? यह सवाल पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ऐसी घटनाएं न सिर्फ संवेदनशील समाज को झकझोर देती हैं, बल्कि आपसी सौहार्द और शांति के लिए भी गंभीर चुनौती बनती हैं। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *