असम चुनाव 2026: बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी; UCC, 2 लाख नौकरियां और बाढ़-मुक्त असम का वादा

नेशनल

गुवाहाटी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सर्बानंद सोनोवाल भी उपस्थित रहे. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में राज्य की सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े वादे किए हैं.

मुख्य घोषणाएं:

  • UCC और कानून: असम में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी, हालांकि इसमें एसटी क्षेत्रों को छूट मिलेगी. साथ ही ‘लव जिहाद’ और ‘भूमि जिहाद’ के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया गया है.

  • रोजगार और शिक्षा: अगले पांच वर्षों में 2 लाख सरकारी नौकरियां देने और हर जिले में एक मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

  • बाढ़ नियंत्रण: असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए शुरुआती दो वर्षों में 18,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

  • महिला सशक्तिकरण: ‘अरुणोदय योजना’ की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी और 40 लाख महिलाओं को ‘लखपति बाइदेउ’ बनाने का लक्ष्य है.

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने एक दशक में वह विकास किया है जो कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई. असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *