गढ़वा: 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी, चिनिया पुलिस ने पहचान बदलकर छिपे संजय मलार को दबोचा

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले की चिनिया थाना पुलिस ने एक दशक से अधिक समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने कांड संख्या-58/14 के आरोपी संजय मलार उर्फ संजू मलार को उसके गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से पलामू जिले के पाटन थाना […]

Continue Reading

पलामू: खुशियों के बीच मातम की आहट; तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से दो को लगी गोली, आरोपी पूर्व मुखिया की राइफल और पिस्टल जब्त

पलामू: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार की देर रात एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा और जगेश्वर बैठा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की […]

Continue Reading

पश्चिमी सिंहभूम: उलीडीह में उत्पाद विभाग का छापा; 2000 किलो जावा महुआ और अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार, चार फरार

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के मंझारी थाना अंतर्गत उलीडीह गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त (DC) मनीष कुमार के निर्देश पर चलाई गई इस छापेमारी में विभाग की टीम ने एक शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए करीब 2000 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर […]

Continue Reading

धनबाद: भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष का घर में मिला शव; दो सगी बहनों से हुई थी शादी, परिजनों ने लगाया हत्या का संगीन आरोप

धनबाद: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपर बाजार से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और […]

Continue Reading

धनबाद: खूंखार कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय मासूम की ली जान; मंदिर के पास खेल रहे बच्चे पर किया हमला, मौके पर ही हुई मौत

धनबाद: जिले के बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में आवारा कुत्तों के जानलेवा हमले में एक 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित यादव (पिता कुंदन यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंकित घर के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास खेल रहा था, तभी अचानक आवारा […]

Continue Reading

पटना: भ्रष्टाचार पर प्रहार; 7 हजार रुपये घूस लेते कदमकुआं थाने का एडिशनल SHO गिरफ्तार, केस मैनेज करने के लिए मांगी थी रिश्वत

पटना: बिहार की राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कदमकुआं थाने के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार को उस वक्त की जब आरोपी पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता से केस डायरी को पक्ष में करने और मामले को कमजोर […]

Continue Reading

सीतामढ़ी: बोखड़ा में बड़ा हादसा, सड़क से 6 फीट नीचे खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; औराई के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सीतामढ़ी: जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उखड़ा सरफा पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के खेत में पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली औराई थाना क्षेत्र के रामनगर से बालू और सीमेंट की डिलीवरी कर इनामात गांव से लौट रही थी। वापसी के दौरान चालक […]

Continue Reading

भरकट्टा में दर्दनाक हादसा, बाइक पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, दो गंभीर

बिरनी के भरकट्टा में शाम 4 बजे हुआ हादसा, घर लौट रहे तीन युवकों पर गिरा पेड़ गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक पर अचानक पेड़ गिर जाने से एक युवक की मौके […]

Continue Reading

बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था, देवरी में शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु

चितरोकुरहा में शतचंडी अनुष्ठान के बाद भव्य जागरण; ‘राम आएंगे’, ‘खाटू जाऊंगी’ पर थिरके लोग गिरिडीह. गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के चितरोकुरहा गांव में तीन दिवसीय शतचंडी अनुष्ठान के समापन के बाद गुरुवार की रात आयोजित भक्ति जागरण में आस्था का सैलाब उमड़ा. रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर […]

Continue Reading

खड़गपुर: हाथियों की सुरक्षा के लिए बन रहा अंडरपास ढहा; बाल-बाल बचे लोग, घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

खड़गपुर: पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले की सीमा पर स्थित खेमाशुली-गुप्तमनी इलाके में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बनाया जा रहा निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, […]

Continue Reading