रांची अशोक नगर चोरी कांड में SIT को बड़ी सफलता: मुजफ्फरपुर से पकड़ा गया 65 लाख के गहने खरीदने वाला समीर खान; 400 ग्राम सोने-मोती के आभूषण बरामद

रांची. राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में रांची पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर से 9 जुलाई को हुई लाखों की चोरी और बिल्डर निशित केसरी के घर में चोरी के प्रयास के मामले में गठित एसआईटी (SIT) […]

Continue Reading

झारखंड में सुरक्षा बलों को ऐतिहासिक सफलता: 1 करोड़ का इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार; सरेंडर बॉडीगार्ड की निशानदेही पर हुई कार्रवाई

रांची. झारखंड में सुरक्षा बलों और पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल करते हुए कुख्यात माओवादी संगठन का किला ध्वस्त कर दिया है. मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में 16 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के तुरंत बाद देर रात संयुक्त अभियान में 1 करोड़ रुपये के इनामी, माओवादियों की सेंट्रल कमेटी और पोलित ब्यूरो के […]

Continue Reading

JPSC गड़बड़ी मामला: लगातार दूसरे दिन CID दफ्तर पहुंचे पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते; घंटों चली पूछताछ, पासपोर्ट जब्त होने की चर्चा

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी (CID) और एसआईटी (SIT) का शिकंजा कसता जा रहा है. आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से पूछताछ के लिए उन्हें लगातार दूसरे दिन बुधवार (29 जुलाई 2026) को भी सीआईडी कार्यालय बुलाया गया. इससे पूर्व, नोटिस मिलने के बाद वे मंगलवार (28 जुलाई) […]

Continue Reading

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ED की बड़ी स्ट्राइक: जेएमएम नेता और कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ 25 टीमों की छापेमारी; दस्तावेज व पेन ड्राइव जब्त

धनबाद. धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी. रांची और कोलकाता से पहुंची ईडी की टीमों ने जिले के कतरास, महुदा, लोयाबाद और कपूरिया समेत कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. अचानक हुई इस कार्रवाई से कोयलांचल के […]

Continue Reading

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पुलिस बर्बरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा— कानून हाथ में लेने वालों पर हो कार्रवाई; लाठीचार्ज से आंदोलन दबाना सही नहीं, देशव्यापी प्रोटोकॉल की जरूरत

नई दिल्ली. 20 जुलाई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा आयोजित ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि 20 जुलाई के विरोध-प्रदर्शन के दौरान जिसने भी ज्यादती […]

Continue Reading

रांची रमेश ठाकुर हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़: तांत्रिक क्रिया के नाम पर अप्राकृतिक यौनाचार और ठगी से तंग आकर की गई थी हत्या; सिटी एसपी ने किया खुलासा

रांची. राजधानी रांची के कोकर (खोरहाटोली, सिमोन नगर) में 22 जुलाई की देर रात हुई न्यू तपोवन कॉलोनी निवासी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन […]

Continue Reading

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो बिना इजाजत एडिट, पोस्ट और शेयर करने पर लगाई रोक; मीडिया रिपोर्टिंग रहेगी अप्रभावित

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के वीडियो के अनधिकृत इस्तेमाल और प्रसार पर कड़ा संज्ञान लिया है. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना पूर्व अनुमति के सोशल मीडिया या किसी भी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना, एडिट (छांट-छांटकर रील्स या […]

Continue Reading

धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के दो शार्प शूटर गिरफ्तार: जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की रची थी साजिश; पिस्तौल, जिंदा बम व कारतूस जब्त

धनबाद. धनबाद पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार, जिंदा बम और कारतूस के साथ धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या करने के इरादे से बीआईटी पॉलिटेक्निक के पास स्थित जंगल में एकत्र हुए […]

Continue Reading

बिना कोड गैस बांटना रांची की इंडेन एजेंसियों को पड़ा भारी: इंडियन ऑयल ने लगाया 55 लाख का जुर्माना; सिस्टम और गोदाम में मिले 1800 सिलिंडर कम

रांची. अंतरराष्ट्रीय संकट (अमेरिका-इजरायल और ईरान तनाव) के दौरान मार्च महीने में बिना डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के रसोई गैस (LPG) सिलिंडर बांटने के मामले में राजधानी रांची की गैस एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने डीएसी का मिलान न होने और डेटा में गड़बड़ी पाए जाने पर रांची की […]

Continue Reading

रांची में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर गिरी गाज: DC मंजूनाथ भजंत्री ने 5 सीओ को थमाया शो-कॉज; बुंडू और बड़गाईं सीओ का वेतन रोका

रांची. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की धीमी प्रगति और लापरवाही को लेकर रांची जिला प्रशासन सख्त रुख में आ गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. डीसी ने प्रशासनिक […]

Continue Reading