सरायकेला: जोजो गांव में पारंपरिक उल्लास के साथ मना सरहुल महोत्सव; मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

सरायकेला. झारखंड के सरायकेला जिला अंतर्गत खरसावां विधानसभा क्षेत्र के जोजो गांव में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ ‘आदिवासी सरहुल महोत्सव’ का आयोजन किया गया. आदिवासी भूमिज मुंडा समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जो आदिवासी संस्कृति और एकता का जीवंत उदाहरण बना. […]

Continue Reading

राजगीर: नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर में पहला दीक्षांत समारोह आज; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

राजगीर. बिहार की ज्ञान भूमि नालंदा के लिए मंगलवार, 31 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. बतौर राष्ट्रपति यह उनका पहला नालंदा दौरा है, जिसे लेकर विश्वविद्यालय और प्रशासन […]

Continue Reading

झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: अवमानना पर पथ निर्माण विभाग के 3 इंजीनियरों का वेतन रोका; प्रधान सचिव को चेतावनी

रांची (राणा प्रताप). झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली और अदालती आदेशों की अनदेखी पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पथ निर्माण विभाग के तीन वरिष्ठ अभियंताओं (Engineers) के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया […]

Continue Reading

चाईबासा: राहुल गांधी का झारखंड दौरा रद्द; सोनिया गांधी की अस्वस्थता के चलते नहीं आएंगे ट्राइबल रिसर्च सेंटर

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (TRTC) गुइरा में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे. मंगलवार, 31 मार्च 2026 को इस शिविर का समापन होना है, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के आने की प्रबल संभावना थी. […]

Continue Reading

झारखंड: 223 शिक्षण संस्थानों का अनुदान रोकने पर आक्रोश; राज्यभर के वित्तरहित स्कूलों-कॉलेजों में तालाबंदी

रांची. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के 223 इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों का अनुदान रोकने के फैसले ने तूल पकड़ लिया है. ‘झारखंड वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा’ के आह्वान पर सोमवार, 30 मार्च 2026 को पूरे राज्य में शैक्षणिक हड़ताल रही. इस दौरान राज्य के लगभग […]

Continue Reading

धनबाद: मधुबन कोल प्रोजेक्ट की जनसुनवाई में भारी हंगामा; ग्रामीणों ने बीसीसीएल के खिलाफ की नारेबाजी

धनबाद. बीसीसीएल (BCCL) बरोरा एरिया-1 के तहत भारत सरकार की बड़ी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘मधुबन कोल प्रोजेक्ट’ को लेकर सोमवार, 30 मार्च 2026 को आयोजित जनसुनवाई में भारी हंगामा हुआ. पर्यावरण स्वीकृति (Environmental Clearance) के उद्देश्य से रखी गई इस बैठक का सात गांवों के ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया और परियोजना स्थल के मुख्य द्वार […]

Continue Reading

गिरिडीह: प्रतिबिंब पोर्टल की सूचना पर बड़ी कार्रवाई; गांडेय के जंगलों से देवघर के दो साइबर ठग गिरफ्तार

गिरिडीह. जिले की साइबर थाना पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल से मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना अंतर्गत बनसिम्मी गांव निवासी अमजद अंसारी और रजाउल अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने सोमवार को दोनों को […]

Continue Reading

फुलवारी शरीफ (पटना): एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, NH-98 जाम

फुलवारी शरीफ (अजीत). राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और वितरण में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया. सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार हंगामा किया और नेशनल हाईवे-98/139 को पूरी तरह जाम कर दिया. […]

Continue Reading

नामकुम: रिंग रोड पर ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर; सीतामढ़ी के चालक की मौत

नामकुम. टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाम ढीपा टोली रिंग रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी राम उदय कुमार (33 वर्ष), पिता चंदेश्वर राय के रूप में की गई है. गलत दिशा से आ रहा था ट्रेलर मिली […]

Continue Reading

रामगढ़: जेईई-मेंस परीक्षा से पहले बड़ी धांधली का खुलासा; सिस्टम बदलने की कोशिश में 3 गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर और 70 मॉनिटर जब्त

रामगढ़. कोठार स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर जेईई-मेंस 2026 की परीक्षा शुरू होने से पहले सिस्टम से छेड़छाड़ की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. विश्वविद्यालय प्रशासन की सतर्कता से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मौके से 70 कंप्यूटर मॉनिटर, तीन मोबाइल और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी […]

Continue Reading