धनबाद के गैंगस्टर फहीम खान की रिहाई का रास्ता साफ: सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का आदेश, राज्य सरकार की अपील खारिज

धनबाद. वासेपुर के चर्चित सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर फहीम खान को जेल से रिहा करने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले […]

Continue Reading

रांची सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही: सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग की लिफ्ट में 2 घंटे फंसा रहा युवक; चिल्लाने पर नर्स ने बचाई जान, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

रांची. राजधानी रांची के सदर अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. मंगलवार (21 जुलाई 2026) की तड़के अहले सुबह करीब 4:00 बजे 10-पैसेंजर क्षमता वाली एक लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच में ही बंद हो गई. इस वजह से नामकुम निवासी 28 वर्षीय छोटू महतो […]

Continue Reading

रांची का बहुचर्चित एक्सट्रीम बार डीजे हत्याकांड: कोर्ट ने मुख्य आरोपी विक्की सिंह समेत 10 आरोपियों को ठहराया दोषी; सजा की बिंदु पर सुनवाई

रांची. राजधानी रांची के बहुचर्चित ‘एक्सट्रीम बार’ डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सहित कुल 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है. दोषियों को दिए जाने वाले दंड (सजा के बिंदु) पर अदालत […]

Continue Reading

लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ऑल्टो कार से घूम रहे 2 हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, हत्या की साजिश नाकाम; पिस्टल और कारतूस बरामद

लोहरदगा. लोहरदगा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले में एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते टाल दिया है. पुलिस अधीक्षक (SP) सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्या की नीयत से हथियार लेकर घूम रहे दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों […]

Continue Reading

गिरिडीह फैक्ट्री में हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, शव बोरे में पैक कर भेजा, प्रबंधन पर हत्या का आरोप

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरो स्थित वेंकटेश्वर स्पंज आयरन फैक्ट्री में बीती रात ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री के हाईवा की चपेट में आने से एक कर्मी की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुटिया मंदिर क्वार्टर निवासी 52 वर्षीय राजकिशोर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पिछले 20 वर्षों से फैक्ट्री में कार्यरत […]

Continue Reading

झारखंड में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर: रांची, गुमला, लोहरदगा समेत 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट; हजारीबाग में 139 मिमी वर्षा

रांची. झारखंड के मौसम पर दो-दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर साफ दिखाई दे रहा है. राज्य के कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार (21 जुलाई 2026) को राजधानी रांची समेत राज्य के 5 प्रमुख […]

Continue Reading

डूरंड कप की तैयारियों के बीच रांची में चला बुलडोजर: मोरहाबादी मैदान में अवैध कब्जे और संरचनाएं ध्वस्त; हटाई गई जमीन पर बनेगी अस्थायी पार्किंग

रांची. राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आगामी ‘डूरंड कप’ (Durand Cup) के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रांची नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. सोमवार (20 जुलाई 2026) को नगर निगम की टीम ने मोरहाबादी मैदान के उत्तरी हिस्से में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान मुख्य […]

Continue Reading

कोडरमा में हाईप्रोफाइल लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: ‘पति-पत्नी और भतीजा’ मिलकर देशभर में करते थे छिनतई; ओडिशा से 3 अरेस्ट, शत-प्रतिशत जेवर बरामद

कोडरमा. झारखंड की कोडरमा पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार व्यवसायी से हुई हाईप्रोफाइल लूटकांड की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह की सबसे अनूठी और चौंकाने […]

Continue Reading

गिरिडीह के गांडेय में हादसा: पड़ोसी से मिली जहरीली खुखड़ी खाने के 5 मिनट बाद एक ही परिवार के 7 लोग पड़े बीमार; सदर अस्पताल में इलाज जारी

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र स्थित झरखट्टा गांव में सोमवार (20 जुलाई 2026) की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां जंगली मशरूम (स्थानिय भाषा में ‘खुखड़ी’) की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. खुखड़ी खाने के महज पांच मिनट के भीतर सभी […]

Continue Reading

झारखंड के लाल का बड़ा कारनामा: ले. कर्नल जय प्रकाश कुमार के नेतृत्व में भारतीय सेना ने माउंट कुन पर रचा इतिहास; 1 ही दिन में पूरी टीम ने फहराया तिरंगा

बोकारो. सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्व छात्र और झारखंड के बोकारो जिले स्थित फुसरो निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार (सेना मेडल) ने एक बार फिर देश और राज्य का नाम गर्व से ऊंचा किया है. उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना के 28 सदस्यीय पर्वतारोहण दल ने 17 जुलाई की सुबह 8:20 बजे लद्दाख […]

Continue Reading