चंद्रपुरा. राख ढुलाई विवाद में हाईवा को लगाई आग: पीएमपी इंफ्राटेक के वाहन में तोड़फोड़ और मारपीट, एसोसिएशन के सदस्यों पर एफआईआर

चंद्रपुरा. बोकारो के चंद्रपुरा में डीवीसी ऐश पौंड से राख लेकर जा रहे एक हाईवा (TS 19 TA-7810) को शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने भंडारीदह दामोदर पुल के पास आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव है. पीड़ित कंपनी पीएमपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधि अनिल कुमार ने चंद्रपुरा थाना में आवेदन देकर […]

Continue Reading

रामगढ़. अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद: जामा मस्जिद और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

रामगढ़. शहर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। जामा मस्जिद गोलपार, ईदगाह नईसराय, मस्जिदे कुबा और मदीना मस्जिद समेत तमाम इबादतगाहों में तय समय पर नमाज अदा की गई, जहां हजारों लोगों ने देश […]

Continue Reading

पटना. गांधी मैदान में बदली परंपरा: नीतीश कुमार की जगह बेटे निशांत ने दी ईद की मुबारकबाद, ललन सिंह के साथ ‘सीक्रेट मीटिंग’ ने बढ़ाई राजनीतिक तपिश.

पटना. बिहार की सियासत में शनिवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। पिछले दो दशकों से हर साल गांधी मैदान में नमाजियों से मिलने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थापित परंपरा इस बार टूट गई। 20 साल में यह पहला मौका था जब सीएम खुद आयोजन में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह उनके बेटे […]

Continue Reading

कोलकाता. रेड रोड से ममता बनर्जी का केंद्र पर प्रहार: मतदाता सूची में SIR के नाम पर नाम काटने की साजिश, कहा- छीनने नहीं देंगे मताधिकार.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ईद के मौके पर रेड रोड से भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. विधानसभा चुनाव 2026 से पहले उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बहाने भाजपा लोगों का मताधिकार छीनने की साजिश रच रही है. मुख्यमंत्री ने […]

Continue Reading

कोलकाता. RG कर अस्पताल की लिफ्ट बनी काल: मासूम बेटे के सामने पिता ने तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंगों के फटने की पुष्टि

कोलकाता. उत्तर कोलकाता के प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। अपने 4 साल के बेटे का इलाज कराने पहुंचे एक व्यक्ति की अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। विपक्ष ने इसे ‘प्रशासनिक हत्या’ करार देते हुए ममता सरकार को घेरा है। घटना और लापरवाही […]

Continue Reading

पटना. NEET छात्रा मौत केस में CBI ने बदली जांच अधिकारी: डीएसपी विभा कुमारी ने संभाली कमान, मामा से 1 घंटे में पूछे 25 सवाल.

पटना. राजधानी के चर्चित NEET छात्रा मौत मामले में POCSO कोर्ट की सख्ती के बाद CBI ने जांच अधिकारी (IO) बदल दिया है. अब इस केस की जिम्मेदारी डीएसपी विभा कुमारी को सौंपी गई है, जिन्होंने शनिवार को छात्रा के मामा से पटना स्थित कार्यालय में करीब एक घंटे तक पूछताछ की. हालांकि, पूछताछ के […]

Continue Reading

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर की चर्चा: पश्चिम एशिया में शांति की अपील और शिपिंग रूट की सुरक्षा पर दिया जोर.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बात कर उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति बहाली पर चर्चा की. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता और ग्लोबल […]

Continue Reading

खाड़ी से निकलकर हिंद महासागर तक पहुँचा युद्ध: ईरान ने 4000 KM दूर अमेरिकी बेस ‘डिएगो गार्सिया’ को बनाया निशाना

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। कतर के रास लाफान पर हमले के बाद, ईरान ने हिंद महासागर में स्थित रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, अमेरिकी रक्षा प्रणाली ने इस हमले को विफल कर दिया, लेकिन 4000 […]

Continue Reading

गुमला. समाहरणालय के पास गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार: महिलाओं और बुजुर्गों ने किया चक्का जाम, ट्रक सीधे गोदाम भेजने का आरोप.

गुमला. शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत के खिलाफ शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने समाहरणालय के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 5 दिनों से कतार में खड़े हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ […]

Continue Reading

जमशेदपुर. MGM अस्पताल में सनसनी: चौथी मंजिल से कूदकर 28 वर्षीय मरीज ने दी जान, गंभीर बीमारी के चलते तनाव में था युवक

जमशेदपुर. मानगो स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान परसुडीह निवासी 28 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो पिछले चार साल से एड्स और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। घटना सुबह लगभग 4 […]

Continue Reading