भाजपा का नोटिस: गिरिडीह नगर निगम चुनाव में बागी तेवर पर कामेश्वर पासवान को कारण बताओ नोटिस

गिरिडीह

गिरिडीह. भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले उम्मीदवारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा नेता कामेश्वर पासवान को कारण बताओ नोटिस थमाया है। उन्हें सात दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय, रांची से जारी पत्र के अनुसार, डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री व सांसद सह मुख्यालय प्रभारी के हस्ताक्षर से यह नोटिस भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है, “पार्टी के संज्ञान में आया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आप अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करें, अन्यथा पार्टी आपको अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु बाध्य होगी।”
सूत्रों के मुताबिक, गिरिडीह नगर निगम चुनाव में कामेश्वर पासवान के स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरने को पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया है। इस नोटिस से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें पासवान के जवाब और भाजपा की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *