रामगढ़: कैथा के छोटानागपुर उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, टीबी और शुगर समेत कई बीमारियों की हुई निःशुल्क जांच

रामगढ़: जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 26, कैथा स्थित छोटानागपुर उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ और ‘आयुष्मान आरोग्य योजना’ के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों […]

Continue Reading

गिरिडीह: मकतपुर संतोषी माता मंदिर महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

गिरिडीह: शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंदिर पहुंचीं। उन्होंने माता के दरबार में पूरी श्रद्धा के साथ माथा टेका और पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर आगमन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष […]

Continue Reading

गिरिडीह: बाल विवाह और डायन प्रथा के खिलाफ न्याय तंत्र का महाअभियान, कोर्ट परिसर से प्रभात फेरी निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश

गिरिडीह: राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), गिरिडीह ने बुधवार को 90 दिवसीय विशेष जागरूकता एवं आउटरीच अभियान की शुरुआत की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा के नेतृत्व में कोर्ट परिसर से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और पारा लीगल […]

Continue Reading

गढ़वा: नानी की डांट से आहत होकर युवती ने दी जान; इंस्टाग्राम चलाने को लेकर हुआ था विवाद, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

गढ़वा: सोशल मीडिया की लत और छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती संवेदनशीलता ने एक और जान ले ली है। पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में अपनी नानी के घर शादी समारोह में आई 17 वर्षीया नंदिनी सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, नंदिनी मोबाइल पर इंस्टाग्राम देख रही थी, […]

Continue Reading

गढ़वा: बहन से मामूली विवाद के बाद 18 वर्षीय युवती ने कीटनाशक खाकर दी जान देने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्लीदाग गांव (गरई टोला) में एक युवती द्वारा आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय राधिका कुमारी का अपनी बहन के साथ खाना बनाने और रसोई के काम को लेकर मामूली विवाद हुआ था। यह […]

Continue Reading

पलामू: पिपराटाड़ में सनसनीखेज वारदात, अपराधियों ने राजमुनि पाठक को सिर में मारी गोली; महुआ पेड़ के नीचे मिला शव

पलामू: जिले के पिपराटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव में मंगलवार रात अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव के निवासी राजमुनि पाठक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे अपराधी ‘संजय मिस्त्री’ का नाम लेकर उनके घर पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाया। […]

Continue Reading

रामगढ़: प्रदूषण की चपेट में खूबसूरत पतरातू डैम, केज फार्मिंग और होटलों के गंदे पानी ने बिगाड़ा प्राकृतिक संतुलन; जलापूर्ति पर संकट

रामगढ़: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और रामगढ़ जिले की ‘जल जीवनरेखा’ कहा जाने वाला पतरातू डैम इन दिनों गंभीर प्रदूषण की मार झेल रहा है। पहाड़ियों से घिरे इस डैम का पानी पावर प्लांट, सीसीएल और पीटीपीएस कॉलोनी समेत बड़े क्षेत्र की प्यास बुझाता है, लेकिन अब इसका जलस्तर दूषित होने से क्षेत्र में चिंता […]

Continue Reading

कोडरमा: महुआ चुनने की होड़ में सुलग रहे जंगल, आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने बांटा झाड़ू; ‘महुआ मैपिंग’ से रखी जा रही नजर

कोडरमा: कोडरमा वन प्रमंडल इन दिनों दोहरी चुनौती से जूझ रहा है। एक तरफ जंगली हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने की जद्दोजहद जारी है, वहीं दूसरी ओर महुआ चुनने के लिए ग्रामीणों द्वारा जंगल में आग लगाने की घटनाएं विभाग की परेशानी बढ़ा रही हैं। पिछले ढाई महीनों में वन अग्नि की […]

Continue Reading

हजारीबाग: आम तोड़ने निकले तीन युवाओं का नदी में मिला शव, निकाह से पहले पसरा मातम; परिजनों ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप

हजारीबाग: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पौता गांव से लापता तीन युवाओं का अंत बेहद खौफनाक रहा। सोमवार शाम पौता-डेमोटांड जंगल के पास कोनार नदी से दो युवतियों, खुशी परवीन व सानिया परवीन, और एक युवक मो. आदिल हुसैन का शव बरामद किया गया। खुशी का निकाह अगले महीने होने वाला था, जिसकी तैयारियों […]

Continue Reading

हजारीबाग: मुकुंदगंज के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर, भारतीय वायु सेना के जवान की मौके पर मौत, साथी गंभीर

हजारीबाग: जिले के हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग (NH-33) पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय वायु सेना के जवान दीपक कुमार साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हैदराबाद में तैनात दीपक महज 15 दिन पहले ही अपनी ढाई महीने की बेटी और पत्नी से मिलने पैतृक गांव डेमोटांड़ आए थे। यह दुर्घटना […]

Continue Reading