रामगढ़: पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर बमबाजी और फायरिंग; गार्ड को लगी गोली, अमन साहू गैंग का पर्चा मिला

रामगढ़. पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर रविवार देर शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी और बमबाजी कर दहशत फैला दी. बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने निर्माण कंपनी के स्टोर पर तैनात गार्ड प्रदीप राजवंशी को निशाना बनाया. जैसे ही प्रदीप ने गेट खोला, अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके पर […]

Continue Reading

खूंटी: मुरहू पथराव मामले में ‘एकतरफा कार्रवाई’ का आरोप; निर्दोषों की रिहाई तक अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

खूंटी. मुरहू में शनिवार को हुई पत्थरबाजी के बाद खूंटी जिले में सांप्रदायिक तनाव गहरा गया है. पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने रविवार को खूंटी बंद का आह्वान किया, जिसका शहर में व्यापक असर दिखा. मामले को लेकर खूंटी क्लब में हुई बैठक के बाद बड़ी संख्या में लोग […]

Continue Reading

बोकारो: चंद्रपुरा डीवीसी प्लांट में लगी भीषण आग; टला बड़ा हादसा, बिजली उत्पादन रहा सामान्य

चंद्रपुरा. बोकारो स्थित डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट के कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) सेक्शन में रविवार शाम करीब 7 बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग एमसीसी-2 पैनल में लगी थी, जिससे देखते ही देखते भारी धुआं उठने लगा. सीआईएसएफ (CISF) के अग्निशमन दल ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के […]

Continue Reading

तमाड़: राधारानी मंदिर परिसर में विकास बैठक; मुख्यालय में ही पीजी कॉलेज बनाने की उठी मांग

तमाड़. राधारानी मंदिर परिसर में रविवार 29 मार्च को क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व मुखिया रमेश कुमार मुंडा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित सरकारी पीजी महाविद्यालय का निर्माण मुख्यालय से दूर न होकर तमाड़ थाना के पास स्थित फार्म की 10 एकड़ जमीन पर […]

Continue Reading

रांची: पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार, फिर भी 54,000 घरों को गैस सप्लाई का इंतजार; अनुमति और मैनपावर की कमी बनी बाधा

रांची. राजधानी में पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) का नेटवर्क बिछने के बावजूद हजारों उपभोक्ता अब भी इसके इंतजार में हैं. शहर में 78,000 घरों के लिए ढांचा तैयार है, लेकिन इनमें से 54,000 घरों तक अभी गैस नहीं पहुंच पाई है. मुख्य बाधा विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) न मिलना और तकनीकी कुशल […]

Continue Reading

गिरिडीह: ‘होशाना’ के जयकारों से गूंजा शहर; पाम संडे पर मसीही समुदाय ने निकाली भव्य खजूर शोभायात्रा

गिरिडीह. प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजय प्रवेश की स्मृति में रविवार को गिरिडीह जिले में पाम संडे (खजूर रविवार) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मसीही समुदाय के लोगों ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर भव्य शोभायात्राएं निकालीं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। इसी के […]

Continue Reading

हजारीबाग: विष्णुगढ़ कांड में जयराम महतो का अल्टीमेटम; 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन

हजारीबाग. विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आरोपी नहीं पकड़े गए, तो पूरे झारखंड में […]

Continue Reading

साहिबगंज: राजमहल-साहिबगंज फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की मौत

साहिबगंज. राजमहल-साहिबगंज फोरलेन पर बुधवरिया गांव के समीप रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में चार वर्षीय बालक की जान चली गई। मृतक की पहचान झगड़ू मंडल के पुत्र राजकुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही […]

Continue Reading

सरायकेला: नाबालिग अपहरण कांड में दोषी को 25 साल की जेल; कोर्ट ने रॉयल मंडल पर लगाया भारी जुर्माना

सरायकेला. जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा की एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने आरोपी रॉयल मंडल को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत 25 साल की कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की […]

Continue Reading

नोआमुंडी: जंगलों में हाथियों का डेरा; ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग के पास टॉर्च तक नहीं

नोआमुंडी. पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोआमुंडी, महुदी और बोटम बिन प्लांट के नजदीकी जंगलों में पिछले एक महीने से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। शनिवार दोपहर एक बार फिर हाथियों को जंगल के पास देखा गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है। ग्रामीण कांडे लोहार और गणेश गोप ने बताया […]

Continue Reading