दुमका. मसलिया में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम, दो सगी बहनों के बीच झगड़े से परेशान युवक ने पेड़ से लटककर दी जान

दुमका. झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामजोरी गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पहाड़िया टोला के पास एक कुरुंज के पेड़ से 35 वर्षीय विनोद मरांडी का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल […]

Continue Reading

चाईबासा. एनएच-75 पर अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 3 घंटे तक सड़क जाम

चाईबासा. पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की जान चली गई. मृतका की पहचान लोरदा गांव निवासी सुमित्रा जामुदा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सुमित्रा सड़क किनारे पैदल जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात […]

Continue Reading

सरायकेला. जिला कारागार में जेल अदालत और चिकित्सा शिविर का आयोजन, बंदियों को सिखाया गया ‘गुड समैरिटन’ कानून और विधिक अधिकार

सरायकेला. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला कारागार में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव तौसिफ मेराज ने की. […]

Continue Reading

धनबाद. स्टेशन रोड पर अवैध वसूली का खेल, RPF के नाम पर छोटे दुकानदारों से हर दिन वसूले जा रहे 200 रुपये, कथित दलाल के खौफ में फुटपाथी दुकानदार

धनबाद. धनबाद जंक्शन और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों अवैध वसूली की चर्चा गर्म है. स्टेशन रोड पर अस्थायी दुकान चलाने वाले लिट्टी-चाय, फल, पान और फूल विक्रेताओं ने आरोप लगाया है कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नाम पर उनसे जबरन उगाही की जा रही है. स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, सोनू नाम […]

Continue Reading

गुमला. रुद्रपुर में 1200 वर्ष पुराने शिव मंदिरों और राजमहलों के अवशेषों पर शुरू हुआ शोध, एएसआई ने किया प्रारंभिक सर्वेक्षण

गुमला. झारखंड के गुमला जिले से 70 किमी दूर जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में छिपी ऐतिहासिक धरोहरों को अब विश्व पटल पर लाने की कवायद शुरू हो गई है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर नीरज कुमार मिश्र ने गांव का दौरा कर करीब 1200 वर्ष पुराने ध्वस्त शिव मंदिरों और […]

Continue Reading

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम में खुलेगा तसर सिल्क पार्क, उपायुक्त और केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक के बीच भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में तसर रेशम उत्पादन को वैश्विक पहचान दिलाने और स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कवायद शुरू की है. इसी क्रम में भारत सरकार के केंद्रीय रेशम बोर्ड (बिलासपुर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश पांडेय ने उपायुक्त चंदन कुमार से शिष्टाचार भेंट की. समाहरणालय में […]

Continue Reading

चतरा. हंटरगंज में अज्ञात वाहन ने नाइट गार्ड को रौंदा, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा. झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घंघरी में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई. मृतक की पहचान हीरिंग गांव निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, संजय सिंह चतरा के नवनिर्मित आईटीआई (ITI) कॉलेज में नाइट गार्ड के पद […]

Continue Reading

दुमका. टीन बाजार की पूजा सामग्री दुकान में भीषण आगलगी, लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

दुमका. झारखंड की उप-राजधानी दुमका के सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र टीन बाजार में गुरुवार सुबह एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा. घनी आबादी वाला इलाका […]

Continue Reading

जमशेदपुर. हरियाणा हादसे के शिकार झारखंड के मजदूरों को 40-40 लाख मुआवजा और नौकरी, आज पैतृक गांव पहुंचेंगे पार्थिव शरीर

जमशेदपुर. हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से झारखंड के छह मजदूरों की मौत के मामले में केंद्र सरकार और स्थानीय सांसदों ने बड़ी राहत सुनिश्चित की है. संसद सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो देर रात गुरुग्राम पहुंचे. हरियाणा के […]

Continue Reading

पलामू. सतबरवा में शादी का भोज खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, स्कूल में ही शुरू करना पड़ा इलाज, 10 की हालत गंभीर

पलामू. जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव के पोखर पार टोला में फूड प्वाइजनिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है. बुधवार को एक शादी समारोह में भोज खाने के बाद 100 से अधिक ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए. स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मरीजों की […]

Continue Reading