गिरिडीह. गिरिडीह शहर के नगर निगम क्षेत्र के भंडारीडीह मुख्य मार्ग पर आज सुबह पेयजलापूर्ति का पाइपलाइन फट गया. पाइपलाइन के फट जाने के कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर बहने लगा और भंडारीडीह मुख्य मार्ग तालाब के रूप में तब्दील हो गया. सड़क पर पानी के जल – जमाव हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वंही जिस जगह पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होकर फटा है उस जगह पर बड़ा गड्ढा भी बन गया है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द पाइपलाइन को दुरुस्त करने की मांग की है. लोगों ने बताया कि गिरिडीह पचंबा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान यह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुआ है.
