गिरिडीह. गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड जंगल के पास रविवार शाम दो बाइक चालकों के बीच आपस में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी सरिया पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस की भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.
