दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

गिरिडीह

गिरिडीह. सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. विद्यालय डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह सलूजा ने विद्यालय स्पोर्ट का झंडोतोलन किया. इस खेल महोत्सव का उद्घाटन विद्यालय चेयरमैन बलजीत सिंह सलूजा, डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह सलूजा एवं विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ सोनी तिवारी ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर किया. इसके बाद खेल शिक्षक तथा छात्रा प्रमुख एंजेल चौधरी द्वारा शपथ करवाया गया. प्रिंसिपल डॉ सोनी तिवारी ने बच्चों को खेल का महत्व पर प्रकाश डाला. सोमवार को हुए खेल में आकाश हाउस, पृथ्वी हाउस, अग्नि हाउस एवं पवन हाउस के बीच मुख्यतः खो-खो एवं कबड्डी का खेल सुसम्पन्न हुआ. साथ ही कक्षा नर्सरी में बन्नी रेस तथा कक्षा एलकेजी में बॉल बेलेसिग खेल भी सम्पन्न हुआ. बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खेल प्रतियोगियों का उत्साहवर्द्धन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *