गिरिडीह. जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर सोना-चाँदी के जेवरात सहित नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपय है।
क्या था मामला : यह मामला वादी महिपाल गुप्ता (पिता: सुधाकर गुप्ता, ग्राम+पो० किसगो) के लिखित आवेदन के आधार पर हिरोडीह थाना कांड सं० 130/25 दिनांक 27.09.2025 को अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज किया गया था। आवेदन के अनुसार, 08.09.2025 से 27.09.2025 के बीच वादी के बंद कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखी अलमारी से लगभग 12,00,000/- (बारह लाख रुपये) मूल्य के सोना-चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (भा०न्या०सं०) की धारा 305/331 (4) के तहत दर्ज किया गया था। त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा पु०नि० प्रदीप कुमार दास (जमुआ अंचल) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गहन अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त प्रेम कुमार गुप्ता (उम्र करीब 18-19 वर्ष, पिता: बसंत कुमार गुप्ता, ग्राम किसगो) को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम कुमार गुप्ता के पास से चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है, जिसमें निम्न वस्तुएं शामिल हैं: सोना: एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ा कान का झुमका, एक गला का लोकेट, एक नाक का नथिया और एक कंगन, चांदी का एक जोड़ा पायल, नकदी दस हजार रुपये, दो पीस Vivo कंपनी का मोबाइल, एक नीले रंग का बैगपैक। इसके अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर धनवार स्थित शुगंगा ज्वेलर्स के मालिक जितेन्द्र कुमार की दुकान से एक सोने का कंगन और अशोक सन्स एंड ज्वेलर्स के मालिक अशोक प्रसाद स्वर्णकार की दुकान से 11.370 ग्राम वजन का सोना का गलाया हुआ थाका (सिल्ली) भी बरामद किया गया है। छापामारी टीम में एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, पु०नि० प्रदीप कुमार दास (जमुआ अंचल), पु०अ०नि० महेश चन्द्र (थाना प्रभारी हिरोडीह थाना), पु०अ०नि० अभिषेक महतो (हिरोडीह थाना) सहित तकनीकि शाखा के सदस्य और अन्य जवान शामिल थे।
