तिसरी के गादी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति गिरफ्तार

गिरिडीह

मायके वालों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद कई बार हो चुकी थी पंचायत,

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गादी में शुक्रवार सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता काजल देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वंही पुलिस ने मृतका के पति संदीप अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार गादी निवासी संदीप अग्रवाल की पत्नी काजल देवी ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर में ही फांसी लगा ली. घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया. मृतका के पिता पचंबा निवासी शंकर प्रसाद वर्मा और भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. आरोप के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है. पिछले दिनों विवाहिता के मायके पचंबा में भी पंचायत हुई थी. पंचायत के बाद देवर ही काजल को गादी लाया था. इसके कुछ दिन बाद ही यह घटना घटी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पति से पूछताछ जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *