धनवार के लालबाजार में भीषण सड़क हादसा, डिजायर कार-बस की टक्कर में दो की मौत  

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के धनवार थाना अंतर्गत लालबाजार में बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. डिजायर कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना ले आई. पुलिस द्वारा अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस बस और कार को जब्त कर जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *