करोड़ों खर्च फिर भी पढ़ाई ठप: बिरनी मॉडल डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की बहाली न होने से 80 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में; प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी

बिरनी. ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज, बिरनी आज घोर प्रशासनिक उपेक्षा और बदहाली का शिकार है. भवन निर्माण और साजो-सामान पर लगभग 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से कॉलेज में पठन-पाठन ठप […]

Continue Reading

गिरिडीह के सरिया में भू-माफिया का बोलबाला: फर्जी दस्तावेजों के सहारे बंगाली कोठियों और कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा; धोखाधड़ी से लोग परेशान

गिरिडीह. जिले की प्रमुख व्यावसायिक मंडी सरिया (हजारीबाग रोड) में इन दिनों जमीन के अवैध कारोबार और फर्जीवाड़े का एक बड़ा संजाल सक्रिय होने की शिकायतें सामने आ रही हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि भू-माफिया का एक गिरोह पुराने दस्तावेजों में हेरफेर कर और फर्जी कागजात तैयार कर गरीब, बुजुर्ग तथा शहर से […]

Continue Reading

बगोदर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: घाघरा में घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक; गमछे से हाथ बांधकर 1.20 लाख नकद और 2 लाख के गहने लूटे

बगोदर. जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव के भुइया टोला में देर रात चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक घर में घुसकर गृहस्वामी समेत पूरे परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और लाखों रुपये नकद व आभूषण लूटकर फरार हो गए. अपराधियों के […]

Continue Reading

गिरिडीह के भेलवाघाटी में खौफनाक हादसा: मवेशी के झाड़ी में जाने से भड़का जंगली बिरनी (हॉर्नेट) का झुंड; 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौत, 5 साल के बच्चे समेत 4 घायल

गिरिडीह. जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाडीह पंचायत के मंदनाडीह गांव में जंगली बिरनी (हाफ/जंगली ततैया) के झुंड ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीया आदिवासी महिला संजो मरांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 5 साल के बच्चे समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से […]

Continue Reading

गिरिडीह के पीरटांड़ में हाथियों का उत्पाद: कर्णपुरा गांव में घुसा हाथियों का झुंड, फसलों को रौंदकर पहुंचाया नुकसान; ग्रामीणों में दहशत

गिरिडीह. पीरटांड़ प्रखंड की कुम्हरलालो पंचायत अंतर्गत कर्णपुरा गांव में बुधवार को हाथियों के एक झुंड के अचानक आ धमकने से ग्रामीणों के बीच भारी दहशत का माहौल बन गया. जंगल की ओर से आए हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया और कई स्थानों पर चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ […]

Continue Reading

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थियां बराकर नदी में विसर्जित: पुत्र श्रेयश ने नम आंखों से निभाई धार्मिक रस्म; परिजनों व समर्थकों की मौजूदगी में हुआ भावुक क्षण

गिरिडीह. झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के पश्चात सोमवार को बराकर नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया. उनके पुत्र श्रेयश ने परिवार के सदस्यों और आत्मीय शुभचिंतकों की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान व सनातन परंपरा के अनुसार अस्थि विसर्जन […]

Continue Reading

जमुआ में पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम के ठीक बाद ट्रैफिक नियमों की धज्जियां: एक ही बाइक पर पत्नी व 3 बच्चों संग निकला युवक; ओवरलोडिंग से खतरे में जान

जमुआ (गिरिडीह). सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, इस जागरूकता का असर जमीनी स्तर पर कुछ लोगों के व्यवहार में नजर नहीं आ रहा है. जमुआ में जिला पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम […]

Continue Reading

गिरिडीह पुलिस की पहल: मिर्जागंज में आयोजित जागरूकता अभियान में शामिल हुए एसपी डॉ. विमल कुमार; नए दंड विधान, साइबर सुरक्षा और सड़क नियमों पर दी विस्तृत जानकारी

गिरिडीह. जिले के जमुआ/मिर्जागंज क्षेत्र में गिरिडीह पुलिस द्वारा आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. विमल कुमार ने मुख्य रूप से शिरकत की और देश में लागू नए भारतीय न्याय संहिता (नए दंड विधान) की बारीकियों, साइबर […]

Continue Reading

गिरिडीह में सीसीएल के लंकास्टर अस्पताल परिसर में भीषण भू-धंसान: बंद भवन हुआ क्षतिग्रस्त, सड़क पर पड़ीं दरारें; प्रबंधन ने प्रवेश पर लगाई रोक

गिरिडीह. सीसीएल (CCL) की गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत लंकास्टर अस्पताल परिसर में मंगलवार सुबह भीषण भू-धंसान होने से हड़कंप मच गया. घटना तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है. भू-धंसान की इस घटना के बाद कोलियरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भूमिगत अवैध कोयला खनन की आशंका को लेकर गंभीर […]

Continue Reading

बेंगाबाद में नदियां सूखते ही बालू तस्कर सक्रिय: उसरी और पतरो नदी घाटों से रोजाना 100 से अधिक ट्रैक्टरों से अवैध उठाव; वनभूमि पर रास्ता बनाकर बिहार तक हो रही सप्लाई

गिरिडीह. क्षेत्र में बारिश थमने और नदियों का जलस्तर घटते ही बेंगाबाद में बालू के अवैध कारोबार ने फिर से तेजी पकड़ ली है. प्रशासनिक अधिकारियों के एसआईआर (SIR) कार्यों में व्यस्तता का फायदा उठाकर तस्कर रोजाना 100 से अधिक ट्रैक्टरों के जरिए विभिन्न घाटों से अवैध बालू का उठाव कर रहे हैं. यह बालू […]

Continue Reading