उमर खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

गिरिडीह

… ओर जब जिला परिषद की बैठक के बाद निमियाघाट थाना में पदस्थापित एसआई उमर खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन, डीसी – एसपी से की एसआई को निलंबित करने की मांग

गिरिडीह. गिरिडीह के जिला परिषद सभागार में आज जिला परिषद की बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी. इस बोर्ड की बैठक में शामिल होने के लिए जिले भर के जिला परिषद के सदस्य पहुंचे हुए थे. बोर्ड की बैठक में जहां कई जिला परिषद के सदस्यों ने अपनी-अपनी बातों को रखा, तो वंही बैठक के बाद जिला परिषद में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां डुमरी की जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी अपने हाथों में एक तख्तियां लेकर जिला परिषद कार्यालय में प्रदर्शन कर रही थी. यह प्रदर्शन कोई पानी या सड़क की समस्या लेकर नहीं थी, बल्कि उनका प्रदर्शन जिले के निमियाघाट थाना में पदस्थापित एसआई उमर खान को निलंबित करने को लेकर की जा रही थी. जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी का कहना था कि जिले के निमियाघाट थाना में पदस्थापित उमर खान नामक एसआई लगातार खुले आम बीच सड़क पर अवैध वसूली करते हैं और इनके संरक्षण में निमियाघाट के इलाके में लगातार अवैध कारोबार हो रहा है. इनके द्वारा सड़क पर खुलेआम चाहे वह बालू गाड़ी हो या फिर मवेशी गाड़ी या फिर कोयला गाड़ी सभी से खुले आम बीच सड़क पर रिश्वत लेते हैं. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत लगातार स्थानीय लोगों से मिल रही थी. जिसके बाद उन्होंने खुद अपने मोबाइल पर इस पूरी घटना को कैद किया जिसमें एसआई उमर खान पेट्रोलिंग गाड़ी बीच रोड पर लगाकर मवेशी लदे वाहन से पैसे लेते हुए नजर आये. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी उन्होंने डुमरी के एसडीपीओ और जिला के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है. लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे में आम जनता का पुलिस पर से विश्वास कम होते जा रहा है. इसलिए गिरिडीह के एसपी ओर डीसी से एसआई उमर खान को तुरंत निलंबित करने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *