रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध: ‘झारखंड बंद’ के दौरान गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर उतरे भाजपाई; हेमंत सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गिरिडीह. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए गए ‘झारखंड बंद’ का गिरिडीह में व्यापक असर देखने को मिला. बंद के समर्थन में पीरटांड़ और हरलाडीह मंडल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को […]

Continue Reading

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में परेड का रिहर्सल किया गया. रिहर्सल में पुलिस जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों ने निर्धारित कदमताल, अनुशासन और मार्च पास्ट का अभ्यास किया. पुलिस अधिकारियों की निगरानी में प्रतिभागियों को परेड की बारीकियों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लगातार अभ्यास कराया जा रहा है. झंडा मैदान में सुबह से ही पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों की टुकड़ियां निर्धारित पोशाक में पहुंचीं और उत्साह के साथ रिहर्सल में शामिल हुईं.

गिरिडीह. स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में परेड का भव्य रिहर्सल किया गया. इस अभ्यास में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. अनुशासन और कदमताल का हुआ अभ्यास समारोह को व्यवस्थित और आकर्षक […]

Continue Reading

कालीबाड़ी चौक के जलजमाव से मिलेगी राहत, नगर निगम ने शुरू किया नाले की सफाई और निर्माण कार्य

मेयर-डिप्टी मेयर पहुंचे मौके पर गिरिडीह. कालीबाड़ी चौक के समीप नाले में जलजमाव से लंबे समय से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी. यातायात भी बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं. जानकारी के अनुसार, लोगों की समस्या को देखते हुए […]

Continue Reading

बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के विरोध में विशाल मानव श्रृंखला

उसरी नदी और पर्यावरण बचाने की मांग पर लोगों में आक्रोश गिरिडीह. बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी के गंगापुर क्षेत्र से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाने और कथित प्रदूषण के विरोध में पूर्वांचल क्षेत्र में जनआंदोलन तेज हो गया है. रविवार को गंगापुर उसरी फॉल मोड़ से डांडीडीह, वनांचल कॉलेज और हरसिंगरायडीह […]

Continue Reading

महाराष्ट्र विधान परिषद उपसभापति के घर 2.65 करोड़ की चोरी का गिरिडीह कनेक्शन: वर्ली पुलिस ने गावां में मारा छापा; चोरी के पैसों से खरीदी ‘थार’ और जेवर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह. महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर और उनकी फिल्म प्रोड्यूसर पत्नी के मुंबई (वर्ली) स्थित आवास में हुई 2.65 करोड़ रुपये के जेवरात व नकदी चोरी के मामले में मुंबई पुलिस को झारखंड के गिरिडीह जिले से बड़ी सफलता मिली है. मुंबई पुलिस की टीम ने गिरिडीह की गावां थाना पुलिस के सहयोग […]

Continue Reading

गिरिडीह फैक्ट्री में हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, शव बोरे में पैक कर भेजा, प्रबंधन पर हत्या का आरोप

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरो स्थित वेंकटेश्वर स्पंज आयरन फैक्ट्री में बीती रात ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री के हाईवा की चपेट में आने से एक कर्मी की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुटिया मंदिर क्वार्टर निवासी 52 वर्षीय राजकिशोर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पिछले 20 वर्षों से फैक्ट्री में कार्यरत […]

Continue Reading

गिरिडीह के गांडेय में हादसा: पड़ोसी से मिली जहरीली खुखड़ी खाने के 5 मिनट बाद एक ही परिवार के 7 लोग पड़े बीमार; सदर अस्पताल में इलाज जारी

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र स्थित झरखट्टा गांव में सोमवार (20 जुलाई 2026) की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां जंगली मशरूम (स्थानिय भाषा में ‘खुखड़ी’) की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. खुखड़ी खाने के महज पांच मिनट के भीतर सभी […]

Continue Reading

जन्म से पहले की वसीयत दिखाकर 1.69 करोड़ की ठगी, 40 से अधिक मामलों का आरोपी अनूप राय गिरफ्तार

गिरिडीह. पचंबा थाना पुलिस ने जमीन-मकान बेचने के नाम पर 1 करोड़ 69 लाख 67 हजार रुपये की कथित ठगी करने के आरोपी अनूप कुमार राय को जमुआ थाना क्षेत्र के टीकामघा से उसकी कार समेत गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. आरोपी के खिलाफ झारखंड समेत कई राज्यों में धोखाधड़ी के 40 से […]

Continue Reading

झारखंड पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी: गिरिडीह से दबोचा गया 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर अजय महतो उर्फ ‘टाइगर’, दर्ज हैं 100 से अधिक केस

गिरिडीह. झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है. लाल आतंक का मुख्य चेहरा माने जाने वाले कुख्यात माओवादी और शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा के बेहद करीबी सहयोगी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को पुलिस ने बीती रात हरलाडीह से […]

Continue Reading

बोलेरो की टक्कर से दो चचेरे भाई हवा में उछले, मौके पर तड़पते रहे — दोनों की मौत

गिरिडीह. तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग पर भुराई मध्य विद्यालय के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. बाइक और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों युवक करीब 20 फीट ऊपर उछलकर जमीन पर आ गिरे. बाइक के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गुमगी […]

Continue Reading