गिरिडीह. अखिल भारतीय घोष दिवस” के अवसर पर गिरिडीह नगर के घोष वादकों ने नगर में घोष वादन करते हुए नगर के संघ कार्यालय – निर्मल कुटीर से मेट्रोस गली के शिव मंदिर तक संचलन किया. संचलन में कुल 12 घोष वादकों ने हिस्सा लिया. संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह गिरिडीह वीर प्रताप , जिला प्रचारक निरंजन तथा विभाग बौद्धिक प्रमुख नलिन भी शामिल हुए.
