गिरिडीह

गिरिडीह. सिहोडीह पुल के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार गिरिडीह महिला कॉलेज से परीक्षा देकर बेंगाबाद लौट रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बेंगाबाद के महदैय्या से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। अचानक आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उठाकर गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गमतरिया निवासी 20 वर्षीय उर्मिला कुमारी, बेसकीटांड़ निवासी 29 वर्षीय सुभाष कुमार, और बेंगाबाद महदैय्या निवासी 22 वर्षीय सुभाष कुमार मंडल के रूप में हुई है। फिलहाल तीनों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *