नोवामुंडी. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक बड़ी घटना का त्वरित खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के सभी 6 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं और इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पार्सल बैग से साफ कर दिए थे मोबाइल
घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब जगन्नाथपुर के रहने वाले डिलीवरी बॉय कमरुज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पार्सल डिलीवरी के दौरान उसके बैग से 6 मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं. पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 12/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की.
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
थाना प्रभारी नयन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संदेह के आधार पर छापेमारी की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
-
ललित दास (24 वर्ष): निवासी महूदी टोला (तोडेतोपा)
-
कुंदन रजक (20 वर्ष): निवासी कोल्हान हाटिंग, नोवामुंडी
-
उज्जवल रोहित एक्का (22 वर्ष): निवासी टाटा स्टील नोवामुंडी (नोवाग्रीन हेरिटेज)
बरामद मोबाइल: पुलिस ने आरोपियों के पास से वीवो T4 लाइफ 5G और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G जैसे महंगे मॉडल बरामद किए हैं.
छापेमारी टीम में ये थे शामिल
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी नयन सिंह के साथ पूर्णिमा कुमारी, अखिलेश सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.
