नामकुम थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित, हाजत में हत्यारोपी की खुदकुशी के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

राँची. नामकुम थाना हाजत में 12 वर्षीय बच्चे के हत्यारोपी जगाई मुंडा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में राँची एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है. ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) समेत सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनमें एक एएसआई, दो हवलदार और दो आरक्षी शामिल हैं, जबकि दो चौकीदारों पर कार्रवाई के लिए उपायुक्त (DC) से अनुशंसा की गई है. एसएसपी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को सौंपी है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जगाई मुंडा ने प्रेम प्रसंग के विवाद में 12 वर्षीय मासूम रमेश हजाम की गला दबाकर हत्या की थी और पकड़े जाने के बाद थाने की हाजत में ही कंबल की रस्सी बनाकर जान दे दी. इधर, मृतक जगाई की पत्नी पार्वती देवी ने अपने तीन बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण के खर्च की मांग प्रशासन से की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *