9,600 करोड़ का महाघोटाला: गिरिडीह से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु पुलिस की बड़ी स्ट्राइक!

गिरिडीह

गिरिडीह. तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए ₹9600 करोड़ के सनसनीखेज वित्तीय घोटाले के तार झारखंड के गिरिडीह से जुड़ गए हैं। इस बहुचर्चित मामले में तमिलनाडु की क्राइम ब्रांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CB-CID) ने गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत निजामगंज में छापेमारी कर 41 वर्षीय गुलशन कुमार दराद को गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां एक टूरिज्म कंपनी का संचालन करता था, जिसके माध्यम से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर टीम तमिलनाडु रवाना हो गई है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस घोटाले में गुलशन के साथ पांच से छह अन्य सहयोगी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में नेटवर्क खंगाला जा रहा है। हाल के वर्षों के इस सबसे बड़े वित्तीय अपराधों में से एक माने जा रहे इस मामले में अब आरोपी के डिजिटल दस्तावेजों और बैंक खातों की गहन जांच की जाएगी, जिससे आगे कई और बड़ी गिरफ्तारियों और खुलासे होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *