गिरिडीह. झारखण्ड बिहार की सर्वोच्च चोटी एवं जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन-पारसनाथ इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गया है. यहां कल्याण निकेतन से लेकर पारसनाथ पहाड़ तक लोगों का आवागमन देर शाम तक जारी है. काफी संख्या में लोग मधुबन-पारसनाथ पहुंच रहे हैं. इधर विधि व्यवस्था क़ो लेकर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद लगातार मुस्तैद है.
सुबह से ही एसडीपीओ सुमित प्रसाद के द्वारा सिद्धायातन संस्था के बगल लगे बेरकैटिंग के पास वाहनों क़ो निर्धारित पार्किंग रुट की तरफ भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने मधुबन आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन क़ो बेतरतीब तरीके से नहीं लगावें. शिखरजी में मांसाहार एवं मदिरापान पूर्णतः वर्जित है. दुकानों क़ो सड़क किनारे नहीं लगाएं. पारसनाथ पहाड़ में बाईक परिचालन बंद है. एसडीपीओ ने प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश क़ो पालन करने की अपील की है.
