नये साल में बदलेगी तस्वीर, इस साल झारखंड के सरकारी स्कूल होंगे चकाचक

झारखंड

(सुनील कुमार झा) नये साल में झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की रणनीति बनायी है. राज्य के सरकारी स्कूलों को आवश्यकता अनुरूप संसाधनयुक्त बनाया जायेगा. इसे लेकर लगभग 2582 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसकी विस्तृत कार्ययोजना भी बनायी गयी है. राज्य में जिलावार स्कूलों में आवश्यक संसाधन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गयी है. इसमें स्कूलों में शौचालय, बिजली, भवन, अतिरिक्त वर्ग कक्ष, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शौचालय, भवनहीन विद्यालयों के लिए नये भवन और स्कूलों का आवश्यकता अनुरूप मरम्मत कार्य शामिल है. इस संबंध में मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखा है.

मिशन मोड में होगा कार्य, बदलेगी तस्वीर

सरकार अगले तीन वर्षों में मिशन मोड में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से संसाधनयुक्त करेगी. जिलों को भी कार्ययोजना भेजी गयी है. इसके तहत अलग-अलग निर्माण कार्य के लिए यूनिट कॉस्ट का निर्धारण झारखंड शिक्षा परियोजना के तकनीकी कोषांग ने किया है. स्कूलों में होनेवाले कार्य को लेकर प्रक्रिया का निर्धारण भी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *