पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बिना किसी पार्टी का नाम लिये उन्हें ललकारा है. कहा है कि वह और उनकी पार्टी किसी दबाव और धमकी की परवाह नहीं करतीं. लोगों के लिए तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी का संघर्ष जारी रहेगा. तृणमूल के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने और क्या-क्या कहा,
ममता बनर्जी ने चुनावी साल में यह दिखा दिया है कि उनका तेवर कम होने वाला नहीं है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा है कि दबाव और धमकियों की वह परवाह नहीं करतीं. लोगों के लिए तृणमूल कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा. ममता बनर्जी ने ये बातें टीएमसी के स्थापना दिवस पर कहीं.
ममता बनर्जी ने कहा – ‘दुष्ट ताकतों’ के सामने नहीं झुकूंगी
टीएमसी के 28वें स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कड़ा और ललकार भरा संदेश दिया. कहा कि किसी भी तरह के दबाव व धमकियों की परवाह किये बिना उनकी पार्टी आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी. कहा कि तृणमूल ‘दुष्ट ताकतों’ के सामने नहीं झुकेगी.
मां-माटी-मानुष की सेवा के लक्ष्य के साथ शुरू हुई थी टीएमसी की यात्रा
ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि मां-माटी-मानुष की सेवा के लक्ष्य के साथ तृणमूल की यात्रा शुरू हुई थी. इस ऐतिहासिक सफर का मूल उद्देश्य देश की गरिमा, बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा था. आज भी पार्टी का हर कार्यकर्ता इसी संकल्प पर अडिग है और उनके अथक परिश्रम व त्याग को वह नमन करती हैं.
