दिल्ली. कर्नाटक में ईवीएम पर हुए एक सर्वेक्षण में 85% मतदाताओं ने भरोसा जताया, जिससे 2024 लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र-निष्पक्ष बताया गया। भाजपा ने इसे कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ थ्योरी का जवाब बताते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। वहीं, आईटी मंत्री प्रियांक खर्गे ने सर्वेक्षण के डिजाइन और एजेंसी पर सवाल उठाते हुए इसे राज्य सरकार से असंबद्ध बताया और कलबुर्गी में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया।
