झारखंड छात्र मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू हुए शामिल

गिरिडीह

गिरिडीह. शहरी क्षेत्र के झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में रविवार को झारखंड छात्र मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इस सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान झारखंड छात्र मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए. छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत तमाम अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों को संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों की लड़ाई के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए अपने संघर्षों की भी कहानी बताई और गिरिडीह जिले में झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) को मजबूत करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को आगे आने की अपील की. इस दौरान विभिन्न छात्र संगठनों को छोड़कर झारखंड छात्र मोर्चा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *