गिरिडीह. सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज शहरी क्षेत्र के स्टेशन रोड़ स्थित प्रधान गुरुद्वारा में रागी – जत्था जे द्वारा शबद – कीर्तन ओर भव्य लंगर का आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखण्ड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी प्रधान गुरुद्वारा पहुंचे ओर गुरूद्वारे में माथा टेका ओर गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश ड़ालते हुए उनके द्वारा दिए गए बलिदानो को याद किया. साथ ही समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया ओर समाज के लोगों के लिए हर संभव मदद करने की बात कहते हुए, कहा की गुरु गोविंद सिंह के आशीर्वाद से पूरे झारखण्ड के लोग ख़ुश रहे ओर गुरु गोविंद सिंह की कृपा सभी पर बनी रहे. इधर प्रधान गुरुद्वारा में रागी जत्था के द्वारा प्रस्तुत शबद – कीर्तन सुनकर सिख समाज के लोग निहाल हो गए. वंही लंगर में भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. मौक़े पर गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह शमी, दलजीत सिंह दुआ, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, सुधीर आनंद, रानी कौर, जसविंदर कौर, रविंदर कौर, जगजीत कौर, परमजीत कौर, इसमीत कौर सहित बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित थे.
