बिहार में लगेंगी 20 नई फैक्ट्रियां,125 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से मिलेगी हजारों नौकरियां

नेशनल

बिहार. बिहार में औद्योगिक रफ्तार तेज हो रही है. जमीन से लेकर रोजगार तक, निवेश के नए प्रस्तावों ने राज्य की औद्योगिक तस्वीर बदलने के संकेत दे दिए हैं. 20 बड़ी कंपनियों ने जमीन मिलते ही अपना काम शुरू करने की तैयारी कर ली है.बिहार में उद्योगों के विस्तार को गति देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है. उद्योग सचिव सह बियाडा के निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक में 20 औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटित की गई है.इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में 125 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा और करीब 1187 नए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है. आवंटित भूमि विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्लग एंड प्ले शेड के रूप में दी गई है, ताकि इकाइयां जल्द उत्पादन शुरू कर सकें.प्लग एंड प्ले शेड से मिलेगी रफ्तार पीसीसी की बैठक में जिन औद्योगिक इकाइयों को जमीन दी गई है, उनके लिए कुल 9.637 एकड़ भूमि आवंटित की गई है. यह जमीन प्लग एंड प्ले शेड के रूप में दी गई है, जिससे निवेशकों को बुनियादी ढांचे के निर्माण में समय और लागत दोनों की बचत होगी. अधिकारियों के अनुसार, इस मॉडल से उद्योगों की स्थापना प्रक्रिया तेज होगी और उत्पादन जल्द शुरू किया जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *