बैंक से मिले अतिरिक्त एक लाख को बैंक को लौटाया
गिरिडीह. बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के आदिवासी बाहुल गांव गैड़ाही के प्रभु मुर्मू ने पेश की ईमानदारी की मिशाल. एसबीआई बैंक बगोदर शाखा में पैसे की निकासी के दौरान गलती से बैंक ने दिए थे एक लाख अधिक. प्रभु मुर्मू ने जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार को सूचना देते हुए बैंक में पहुंचकर मिले अतिरिक्त एक लाख रुपए को शाखा प्रबंधक को वापस कर ईमानदारी की एक मिसाल कायम किया है. इसे लेकर बैंक प्रबंधक ने प्रभु मुर्मू को उपहार स्वरूप देते हुए सम्मानित किया. शाखा प्रबंधक ने कहा कि प्रभु मुर्मू के द्वारा यह ईमानदारी की एक मिशाल हैं. वही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. जिला परिषद दुर्गेश कुमार ने भी प्रभु मुर्मू के द्वारा इस ईमानदारी की प्रशंसा किया है. मौके पर विक्की कुमार गुप्ता भी मौजूद थे.
