नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तरी भारत के कई हिस्सों में तापमान गिर गया, जहां साल का पहला ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शीत दिवस की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।
