गिरिडीह. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात नियमों के उचित अनुपालन को लेकर विभिन्न गतिविधियों और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में गुरूवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने ओवरलोड यानी क्षमता से अधिक माल के विरुद्ध वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सभी चालक तथा सह चालक को समझाते हुए कहा कि भारी वाहनों में ओवरलोड के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और ड्राइवर भी कभी-कभी वाहन चलाते हुए अपने वाहन को बैलेंस नहीं कर पाते हैं, वाहनों में ओवरलोड होने के कारण बहुत सारे वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते है. आज के समय में दुर्घटनाओं से हो रहे नुकसान को तथा दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु को कम करने के लिए ओवरलोड पर अंकुश लगाना आवश्यक है, जिले में ओवरलोड पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न माध्यमों से कार्यक्रम किया जा रहे हैं, तथा नियम विरुद्ध चल रहे वाहन मालिकों को दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है सभी वाहन मालिकों से तथा सवारी वाहन के ड्राइवर से अपील की गई कि ओवरलोड करके वाहन ना चलाएं. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह, गौरीशंकर कुमार रवि, इरफ़ान अहमद उपस्थित थे.
