गिरिडीह. गिरिडीह जिले के जमुआ में आज अनुमंडल स्तरीय सुरक्षित एवं सशक्त महिला – सशक्त झारखंड संकल्प, प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी, खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन समेत कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस कार्यक्रम में डीसी रामनिवास यादव ने सामाजिक कुरीति निवारण (डायन कुप्रथा उन्मूलन) एवं बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के प्रति जन-जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की और लोगों से डायन कुप्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की.
