गिरिडीह. शहरी क्षेत्र के बरगंडा स्थित बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में स्वामी विवेकानन्द की जयंती व ‘वार्षिक खेलकूद दिवस’ (एनुअल स्पोर्ट्स डे) के मौक़े पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के द्वारा नृत्य – संगीत के साथ हुई. जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया. इसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से रिले रेस, सैक रेस, 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ सहित कई अन्य खेल गतिविधियां शामिल थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिका संगीता सिन्हा, प्राचार्य प्रभाकर घोष, शिक्षिका बेबी सिंह, राधा थापा, रिंकी ठाकुर, कंचन वर्मा और खेल शिक्षिका सुधा एवं सरिता आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई.
