सरिया के अमनारी बिरहोर टंडा पहुंचे गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार, जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण, एसपी ने कहा जरुरतमंदों की सेवा करना भी पुलिस का काम
गिरिडीह. लगातार बढ़ रही ठंड के कारण हर कोई परेशान है. ऐसे में ठंड से बचाव के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा भी जिले भर के अलग-अलग प्रखंडों में रहने वाले जरूरतमंदों के बीच कंबल पहुंचा जा रहा है. इसी कड़ी में गिरिडीह पुलिस के द्वारा भी पिछले कुछ दिनों से लगातार संभल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंदों को कंबल दिया जा रहा है. आज गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार सरिया प्रखंड के अमनारी बिरहोर टंडा गांव पहुंचे. यहां गिरिडीह पुलिस के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर सरिया अमनारी बिरहोर टंडा में रहने वाले बिरहोर परिवार के लोगों के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार, सरिया बगोदर के एसडीपीओ धनंजय राम समेत इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने एक-एक कर सैकडों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन के द्वारा लगातार जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा की मानव सेवा करना भी पुलिस काम है और गिरिडीह पुलिस के द्वारा लगातार इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. एसपी ने कहा की अगर किन्ही को कंबल की जरुरत हो तो वे प्रशासन से सम्पर्क करें, उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जायेगा.
