महिला ने खजाना समझ ले आई घर, घर में खोला बक्सा तो उड़ गए सबके होश, खजाना की जगह निकला अजगर

गिरिडीह

ऑटो पर सवार होकर घर लौट रही थी महिला, चालक ने महिला के सामान के साथ उतार दिया काठ का बक्सा, महिला ने खजाना समझ ले आई घर, घर में खोला बक्सा तो उड़ गए सबके होश, खजाना की जगह निकला अजगर

गिरिडीह. काठ के बक्सा से अजगर निकलने का मामला गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जलखरियोडीह गांव से जुड़ा हुआ है. चर्चा है की उम्मीद थी बक्सा में कीमती वस्तुएं (खजाना) हो सकती है. लेकिन बक्सा खोलते हीं उसमें अजगर निकल आया. वन विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक अजगर काफी छोटा यानी शिशु अवस्था में था. इस संबन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक जलखरियोडीह गांव की एक महिला ऑटो से चकाई से वापस अपने घर लौट रही थी. इसी क्रम चकाई में हीं उक्त ऑटो में एक ब्यक्ति कपड़ा से लिपटा हुआ बक्सा लेकर ऑटो में चढ़ा और बटपार गांव के पास ऑटो से उतर गया. इसके बाद महिला अपने गांव पहुंची तो ऑटो के चालक ने महिला के सामान के साथ बक्सा को भी उतार कर चला गया, अपने सामान के साथ बक्सा लेकर घर पहुंचने के बाद महिला ने जब बक्सा को खोला तो उसमें अजगर देख महिला के होश उड़ गए. इस दौरान महिला के किसी तरह से खुद को संभाला और बक्सा को बंद कर अजगर को गांव स्थित तालाब के पास फेंक दिया. हलांकि ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो अजगर को पुनः बक्से में डालकर बंद कर दिया और वन विभाग को मामले की सूचना दी. सूचना पर वनकर्मियों ने अजगर को कब्जे में लेकर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. इस सम्बंध में देवरी के वनपाल नीरज पांडेय ने बताया की जलखरियोडीह गांव से अजगर का बच्चा को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है, अजगर वजन तकरीबन पंद्रह किलोग्राम था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *