मकर संक्रांति पर दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, इन चार राज्यों में बारिश का अलर्ट

नेशनल

बुधवार का मौसम. मकर संक्रांति के दौरान देश के कई राज्यों में भीषण ठंड जारी है. मौसम विभाग ने 6 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंजाब, दिल्ली और यूपी शामिल हैं. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है. वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है. बु्धवार को पूरे देश में मकर संक्रांति की धूम देखने को मिल रही है. हालांकि, उत्तरायण के दौरान भी देश के कई राज्यों में भयंकर ठंड देखने को मिल रही है. मौसम.विभाग ने 6 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब से लेकर दिल्ली और यूपी शीतलहर की चपेट में रहेंगे. सुबह के समय कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ पाला पड़ने का अनुमान है. पंजाब के अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में हल्का कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. दिल्ली समेत एनसीआर के कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को दिल्ली की कई जगहों पर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. वहीं, दोपहर के समय 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *