50 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह
गिरिडीह. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 को लेकर शनिवार को समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से डीडीसी स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, मोंगिया स्टील के सीएमडी डॉ. गुणवंत सिंह मोगिया, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरविंद कुमार समेत कई अधिकारी और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान काफी संख्या में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने बहुमूल्य रक्त को दान किया. इस दौरान मोंगिया स्टील की ओर से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के बीच हेलमेट का वितरण किया गया और लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गयी.
