तय किये गए रेट चार्ज, एकजुटता पर दिया गया बल
गिरिडीह. गिरिडीह जिला बोरिंग एसोसिएशन के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गिरिडीह के सोनबाद में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रकाश राम ने की. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बोरिंग गाड़ी के वाहन मालिक और कर्मी शामिल हुए. इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी और कई प्रस्ताव पारित किये गए. साथ ही वाहन मालिकों व कर्मियों की समस्या के समाधान को ले एक कमिटी का गठन किया गया. साथ ही नये रेट भी तय किये गए. जिसमें 0 से 200 फीट तक 100 रुपये प्रति फीट, 0 से 300 फीट तक 120 रुपये प्रति फीट और 0 से 400 फीट तक 140 रुपये प्रति फीट की दर से नया रेट तय किया गया. इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया की जो भी वाहन मालिक तय रेट से कम या अधिक राशि लेंगे और अगर उनकी शिकायत मिलती है तो एसोसिएशन के द्वारा कार्रवाई की जाएगी. बैठक के दौरान जिला कमिटी के सहयोग के लिए एक उप समिति का भी गठन किया गया. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुमार मंडल, सचिव अशोक कुमार मंडल, उपाध्यक्ष मनोज राम, सह सचिव डब्लू तुरी, कैलाश मंडल कोषाध्यक्ष, कार्तिक बरनवाल को सलाहकार, मीडिया प्रभारी शुशांत माथुर, संरक्षक के रुप में बिनोद कुमार मंडल, प्रकाश राम, संजय साव, अशोक मंडल, अभिषेक पाठक और नवल मंडल का चयन किया गया. वंही उप समिति में अध्यक्ष के रूप में निर्मल मंडल, सचिव श्याम पाठक, उपाध्यक्ष तालेवर कुमार, कोषाध्यक्ष पप्पू चौहान, तस्लीम का चयन किया गया.
