झारखंड सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का अंतिम मौका, बजट के लिए इस पोर्टल पर जाकर भेजें सजेशन

झारखंड

झारखंड. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य है कि 2026-27 का बजट बनाते समय आम जनता की बात भी सुनी जाए. इसलिए सरकार ने अब इस पोर्टल के माध्यम से सुझाव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी 2026 कर दी है. पहले यह तारीख 17 जनवरी 2026 तक तय की गई थी. राज्य सरकार चाहती है कि बजट में हर लोगों के लिए कुछ न कुछ हो.

बजट के लिए कैसे भेज सकते हैं सुझाव

  • सबसे पहले राज्य सरकार के पोर्टल https://finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar/ पर जाकर लॉग इन कर खुद को रजिस्टर्ड कर लें. आप चाहें तो मोबाइल ऐप से भी यह काम कर सकते हैं.
  • अब होम पेज पर अपने दिये गये स्थान पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी भरें फिर ओटीपी जेनरेट करने के लिए क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब मोबाइल पर आए ओटीपी और स्क्रीन पर दिखाये गये कैप्चा कोड को उसके स्थान पर भरें और रजिस्ट्रेशन पेज पर प्रवेश करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज में मांगे गये विवरण को भरकर सेव कर लें.
  • अब संबंधित विभाग या क्षेत्र का चयन करके अपना सजेशन पोस्ट करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *