गायत्री प्रथम, अंजली द्वितीय व पूनम देवी को मिला तिसरा पुरस्कार
गिरिडीह. आरसीएम वंडर वर्ल्ड गिरिडीह की ओर से पकवान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में स्कोलर बीएड कॉलेज की प्राचार्या शालिनी खोवाला, बंगला स्कूल की प्राचार्या एकता प्रेरणा व वंडर वर्ल्ड की संचालिका पिंकी अग्रवाल शामिल थी। वंडर वर्ल्ड हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 70 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इसमें लक्ष्मी बर्णवाल, किरण बर्णवाल, अनिता वर्मा, किरण ज्योति, नूतन सिंह आदि शामिल है। प्रतिभागी घर से आरसीएम प्रोडक्ट के एक से बढ़कर एक पकवान लेकर आये थे। निर्णायकों द्वारा इन लजीज पकवानों का टेस्ट कर नंबर दिया गया। दिए गए नंबर के आधार पर गायत्री देवी को प्रथम, अंजली सिंघल को द्वितीय व पूनम देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावे सवाल-जवाब राउंड व आरसीएम प्रोडक्ट के उपयोग से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को अनुभव शेयर करने पर भी सम्मानित किया गया। उपहार पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आयी। वंडर वर्ल्ड के संचालक अरविंद कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभा में निखार आता है। आगे भी वृहत पैमाने पर पकवान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन केड़िया, मनोहर वर्मा, प्रवीण शर्मा, बचु वर्मा, संजय बरनवाल, सीताराम, रवि सिंह, बिनोद ठाकुर समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
