सदर अस्पताल पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो,हङताल पर बैठे आउट सोर्सिंग कर्मियों से की बातचीत

गिरिडीह

कर्मियों की मांगों को बताया जायज

गिरिडीह. डुमरी के विधायक जयराम महतो सोमवार को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर जेएलकेएम के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे आउट सोर्सिंग कर्मियों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी सभी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि उनकी सभी मांगें जायज है, अगर कंपनी के द्वारा इनकी मांगों पर पहल नहीं की जाती है तो आगे और तेज आंदोलन करने के साथ-साथ कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कराने का काम किया जायेगा. कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी आउट सोर्सिंग कंपनी के कर्मी चाहे वह अपने बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग हो या फिर अन्य मांग. कुछ दिनों तक कंपनी के द्वारा पहल की जाती है, लेकिन फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जो नहीं होना चाहिए. जब भी बकाये वेतन की मांग की जाती है तो एक-दो महीने का वेतन कर्मियों को दे दिया जाता है और फिर से वही स्थितित उत्पन्न हो जाती है. इसलिए अगर सरकार आउट सोर्सिंग कंपनियों से काम करवाती है तो उन्हें काम भी बेहतर ढंग से करना चाहिए. नहीं तो सरकार को ऐसे कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है. इधर आउट सोर्सिंग कर्मियों से वार्ता करने के बाद उन्होंने मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीराम पुर गांव में आज हुई हृदयविदारक घटना में सोनू रवानी और उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और घटना में अपना दु:ख प्रकट किया. बता दें कि सोनू रवानी जेएलकेएम पार्टी का एक कार्यकर्ता है और आज उनकी पत्नी पुतूल देवी और बेटी स्नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *