गिरिडीह जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान, राशन दुकान, मसाला कारखाना एवं मिठाई दुकानों की हुई जांच

गिरिडीह

गिरिडीह. गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजा कुमार के द्वारा गिरिडीह जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान राशन दुकान,मसाला कारखाना एवं मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने न्यू झारखंड शिव शक्ति मसाला के कारखाना, IMS रोड, गिरिडीह में पाया कि फूड सेफ्टी लाइसेंस के बिना एवं बिना FSSAI नंबर के मसालों का पैकिंग किया जा रहा है एवं इनके परिसर में बहुत ज्यादा गंदगी पाई गई. अधिकारियों ने यहां 50,000 का जुर्माना एवं 7–दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने का नोटिस ओर साथ ही अभी तक उनके कारखाने में बने हुए सभी खाद्य पदार्थ यथा सत्तू, बेसन, मिर्च पाउडर, हल्दी पॉवडर, सूजी, इत्यादि को तत्काल रुप से वही जब्त कर लिया गया है. जबकि गद्दी मोहल्ला एवं शिव मोहल्ला में सुमन कुमार (सुमन स्टोर) से बच्चों के खाने वाले चिप्स (बच्चा पार्टी) को जब्त किया है. इसमें बैच नंबर, निर्माण डेट, एक्सपायरी डेट नहीं था एवं साथ ही इनके प्रतिष्ठान में फूड सेफ्टी लाइसेंस भी नहीं था. इन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरिडीह के द्वारा 7 दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने का नोटिस जारी किया एवं 5000 रुपए का जुर्माना किया गया. इसके साथ ही (सुरेंद्र कुमार, विकाश कुमार साव, नरेश चौधरी ( न्यू बाल गोपाल मिष्टान), विकाश कुमार ये सभी दुकानदारों को नोटिस किया गया है जिसमें उन्हें 7 दिनों के अंदर फूड सेफ्टी लाइसेंस बनवाने का आदेश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *